डीजल पेट्रोल की कमी के अफवाह पर बल्लो खास पम्प पर उमड़ी भीड़
मा ज्ञांती किसान सेवा केंद्र इंडियन पेट्रोल पंप, बल्लो खास सिंदूरिया रोड पर उमड़ी भीड़ — झूठी अफवाह से मची अफरा-तफरी
महाराजगंज । बल्लो खास, सिंदूरिया रोड स्थित मा ज्ञांती किसान सेवा केंद्र इंडियन पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कमी होने की झूठी अफवाह फैलने के कारण लोग घबराकर बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने और स्टोर करने में जुट गए।
इस अफवाह के चलते पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, संबंधित अधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है, और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल लें।
डॉ अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
