Wednesday , 1 April 2026

झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोरी की मौत का आरोप, शव रखकर उग्र प्रदर्शन

झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोरी की मौत का आरोप, शव रखकर उग्र प्रदर्शन

घंटों जाम रहा फरेंदा–गोरखपुर मार्ग

महराजगंज। नगर के अमरुतिया बाजार पासी टोला की रहने वाली 18 बर्ष की किशोरी मोनिका (पुत्री रामसवारे पासवान) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बेकुंठपुर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मौजूद कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

आक्रोशित भीड़ सड़क जाम कर दिया 

घटना Event से गुस्साए परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर आक्रोशित भीड़ फरेंदा–गोरखपुर मार्ग पर पहुंची और सक्सेना चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी।

इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे मार्ग पर घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना स्थल पर पुलिस छावनी में तब्दील

मौके सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

परिजनों का कहना है कि मोनिका को मामूली बीमारी के चलते मेडिकल स्टोर ले जाया गया था, जहां बिना उचित जांच के इंजेक्शन लगा दिया गया।

इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया

Event के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया। काफी मशक्कत और पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद देर रात जाम समाप्त कराया जा सका।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

डॉ. अर्जुन पटेल, मंडल प्रभारी महराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर

‘महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर Negligence जांच में अनुपस्थित मिले …