Sunday , 30 August 2026

जंगल के बीच सर्राफा कारोबारी पर हमला, लाखों के जेवर और बाइक लूटकर फरार

जंगल के बीच सर्राफा कारोबारी पर हमला, लाखों के जेवर और बाइक लूटकर फरार

पुरंदरपुर क्षेत्र में सनसनी, डंडों से पीटकर बदमाशों ने कारोबारी को किया लहूलुहान

        सर्राफा कारोबारी को पीटा 

महराजगंज । जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर लौट रहे एक सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पीट दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रंजीत सोनी (35) ग्राम पंचायत मानिक तालाब के धनहिया चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं।

रोज की तरह गुरुवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मल्हनी फुलवरिया के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

वारदात बेहद सुनियोजित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी बदमाश बाइक पर सवार थे और पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

बदमाशों ने कारोबारी पर अचानक हमला बोल दिया और डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। हमले में रंजीत सोनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके। बदमाशों के भागने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों में चीख-पुकार

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

जानें पुलिस की बात 

मामले में चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट और मारपीट की सूचना मिली है। व्यापारी द्वारा जेवरात और बाइक लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …