पत्नी से विवाद के बाद युवक ने हंसिए से काटा अपना गला, हालत गंभीर
श्यामदेउरवां में पारिवारिक कलह ने लिया खौफनाक रूप, खून से लथपथ मिला व्यक्ति*
महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह मोड़ ले लिया, जब पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने आवेश में आकर हंसिए से अपना गला काट लिया।
उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां गांव निवासी मोहन (45) का किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।
पारिवारिक कलह बना का कारण
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। विवाद बढ़ने पर पत्नी शिकायत करने के लिए थाने की ओर चली गई। इसी बीच गुस्से और तनाव में आए मोहन ने घर में रखा हंसिया उठाया और अपने ही गले पर वार कर लिया।
हंसिए से गला कटते ही मोहन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना देखकर परिवार के लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा।
खुद को घायल करने की सूचना-पुलिस
घायल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस के साथ उसके भाई सोहन और गांव के चौकीदार प्रहलाद ने भी मदद की। सीएचसी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान व्यक्ति द्वारा खुद को घायल करने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
