Thursday , 16 July 2026

सुरक्षा के मद्देनज़र मदार स्थान मेले को लेकर, सीमा पर सघन जांच अभियान

सुरक्षा के मद्देनज़र मदार स्थान मेले को लेकर, सीमा पर सघन जांच अभियान

हर व्यक्ति व वाहन की बारीकी से तलाशी

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट 

Checking:महराजगंज। मदार स्थान मेले के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस और एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की गई।

Checking चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई

अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करना है।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार सतर्क निगरानी Checking:बनाए हुए है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालु व आमजन सुरक्षित माहौल में अपनी आस्था पूरी कर सकें।

इस सघन जांच अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने …