Thursday , 16 July 2026

नकल पर कड़ा प्रहार डीएम संतोष शर्मा की सख्ती—हाईस्कूल-इंटर परीक्षा होंगी पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण

नकल पर कड़ा प्रहार डीएम संतोष शर्मा की सख्ती—हाईस्कूल-इंटर परीक्षा होंगी पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण

महराजगंज माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में  गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई।

परीक्षा की सुचिता बनाए -DM

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जांच प्रक्रिया में पूर्ण सतर्कता बरती जाए और विद्यार्थियों को तनावमुक्त व अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम

DM डीएम ने कक्ष निरीक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए पूरी निष्ठा और सजगता से दायित्व निभाने पर जोर दिया।

विद्यार्थियों की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। परीक्षा में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति संतोषजनक हो तथा पुलिस विभाग समन्वय बनाकर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करे।

DM जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी छात्र का प्रवेश पत्र रोका न जाए, अन्यथा संबंधित विद्यालय पर तत्काल कार्रवाई होगी।

सीसीटीवी निगरानी में सुनिश्चित

प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सीसीटीवी निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम (मो. 9454417468) से संपर्क करने को कहा गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार,

एसडीएम सिद्धार्थ कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने …