Friday , 31 July 2026

कोबरा के डंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

कोबरा के डंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बोदना गांव की घटना, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा जहरीला कोबरा

महराजगंज। जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बोदना में जहरीले कोबरा सांप के काटने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल जाते समय रास्ते में ही तोड़ी दम

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बोदना निवासी सपना गौड़ (10 वर्ष) अपने घर पर थी। इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले कोबरा सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रेस्क्यू टीम ने निकाला जहरीला कोबरा 

बताया जा रहा है कि परिजन सपना को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

घटना की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल प्रवीण पासवान भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई। वहीं, साहनी रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद घर में छिपे जहरीले कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस दर्दनाक घटना से मृतक बालिका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिव भक्ति में डूबा सिसवा: पंचमुखी शिव मंदिर से बौराहा बाबा तक उमड़ा आस्था का सैलाब

शिव भक्ति में डूबा सिसवा: पंचमुखी शिव मंदिर से बौराहा बाबा तक उमड़ा आस्था का …