Saturday , 17 October 2026

संस्कृत के विद्वान डॉ केदार नाथ मिश्र के निधन पर शोक सभा

संस्कृत के विद्वान डॉ केदार नाथ मिश्र के निधन पर शोक सभा

 

महाराजगंज l जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केदार नाथ मिश्रा का निधन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् सेवानिवृत डॉ. केदार नाथ मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।

वे संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के विद्वान, सरल स्वभाव, अनुशासित व्यक्तित्व तथा आदर्श शिक्षक के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे

हजारों विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत थे डॉ. मिश्र

डॉ अजय कुमार मिश्र ने शोक सभा में कहा कि महाविद्यालय में अपने लंबे शैक्षणिक जीवन के दौरान उन्होंने हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके सहयोगी, विद्यार्थी तथा शुभचिंतक आज भी उनके ज्ञान, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।

उनके निधन से शिक्षा जगत, साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है। महाविद्यालय परिवार, पूर्व छात्रों तथा जनपद के शिक्षाविदों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना

 

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है”ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।”

इस शोक सभा में प्रो उमेश यादव, डॉ राहुल कुमार सिंह, डॉ दिवाकर सिंह, डॉ बिपिन यादव, देवेंद्र पाठक, डॉ विजय आनंद मिश्रा, अशोक कुमार, डॉ नंदिता मिश्रा, डॉ प्राची कुशवाहा, डॉ अपर्णा राठी, डॉ ज्योत्सना पांडेय, गुलाब चंद,

तथा श्रवण कुमार पटेल,रामनारायण नायक,जावेद अली,संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रणय गौतम,राजीव कुमार द्विवेदी,सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे l

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का कब्जा जाम में जूझ रहे राहगीर

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का ‘कब्जा’, आधे घंटे तक जाम में जूझ रहे राहगीर   …