Monday , 31 August 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों में जुटा प्रशासन,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों में जुटा प्रशासन,

9-10 जुलाई को जिलेभर में गूंजेंगी शहनाइयां

 

 डीएम ने जारी किया विस्तृत आदेश, विधानसभावार कार्यक्रम स्थल तय, अफसरों की ड्यूटी से लेकर सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन तक की जिम्मेदारी निर्धारित

 

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 और 10 जुलाई को महराजगंज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विस्तृत आदेश जारी करते हुए सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

प्रत्येक विधानसभा के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है तथा कार्यक्रम स्थलों का भी निर्धारण कर दिया गया है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम

जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई को सिसवा विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह कार्यक्रम बापू शताब्दी इंटर कॉलेज, जहदा (निचलौल) में आयोजित होगा।

वहीं 10 जुलाई को सदर और पनियरा विधानसभा का कार्यक्रम नवीन मंडी स्थल, निचलौल रोड, महराजगंज तथा फरेन्दा विधानसभा का कार्यक्रम खेलो इंडिया स्टेडियम, गनेशपुर फरेन्दा (जयपुरिया इंटर कॉलेज के बगल में) आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही विवाह स्थल पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, भोजन, वाहन पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।

पुलिस विभाग संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

आदेश में पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सक और नर्सों की तैनाती, अग्निशमन विभाग को फायर सेफ्टी, खाद्य एवं औषधि विभाग को भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा नगर निकायों को साफ-सफाई, प्रकाश और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा विवाह पंजीकरण, पेयजल, यातायात प्रबंधन, निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं और गुणवत्ता परीक्षण के लिए भी संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र नवदंपतियों का विवाह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जाएं।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …