Monday , 31 August 2026

महराजगंज का लाल, विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़े शिवम पटेल

कारगिल से 19,400 फीट की फतह पर निकला महराजगंज का लाल,

विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़े शिवम पटेल

 

महराजगंज।   जनपद के ग्राम करौता निवासी युवा साइक्लिस्ट शिवम पटेल साहस, राष्ट्रभक्ति और अदम्य इच्छाशक्ति के दम पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

27 अप्रैल से अपने पैतृक गांव करौता से शुरू हुई उनकी ऐतिहासिक साइकिल यात्रा अब सबसे कठिन और निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

शिवम पटेल ने करौता से महराजगंज, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर होते हुए कारगिल तक लगभग 3,150 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी कर ली है।

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें 25 दिन विश्राम करना पड़ा और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए 9 दिन का विराम लिया, लेकिन वास्तविक रूप से उन्होंने मात्र 35–36 दिनों की पैडलिंग में यह दूरी तय कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

19400 फिट ऊंचाई की चुनौती पूरी

अब शिवम की अगली मंजिल लगभग 19,400 फीट ऊंचा मिग-ला टॉप है। वह 8 जुलाई को कारगिल से इस दुर्गम पर्वतीय मार्ग के लिए रवाना होंगे और अगले 7–8 दिनों में वहां पहुंचकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

शिवम का कहना है कि यदि उनका विश्व रिकॉर्ड बनता है तो वह इसे देश के अमर शहीदों को समर्पित करेंगे।

शिवम की यह यात्रा केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।

उन्होंने कहा कि कभी अत्यधिक ठंडे क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले द्रास के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो ग्लोबल वार्मिंग का गंभीर संकेत है।

विश्व रिकॉर्ड की दहलीज पर शिवम

गौरतलब है कि शिवम पटेल इससे पहले भी साइकिल से काला पत्थर (माउंट एवरेस्ट बेस) तक पहुंचने का साहसिक कारनामा कर चुके हैं और भारत के लगभग सभी राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक मुहिम पर पूरे महराजगंज जिले की निगाहें टिकी हैं और हर कोई उनकी सुरक्षित यात्रा तथा विश्व रिकॉर्ड की सफलता की कामना कर रहा है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …