Saturday , 17 October 2026

सरकारी योजनाओं से वंचित चेहरी गांव! कोठी टोला में गरीबों की पुकार, झोपड़ी में कट रही जिंदगी

सरकारी योजनाओं से वंचित चेहरी गांव! कुटी टोला में गरीबों की पुकार, झोपड़ी cottage में कट रही जिंदगी

महराजगंज। विकास के तमाम दावों के बीच अब भी ऐसे गांव हैं जहां सरकारी योजनाओं की आवाज नहीं पहुंच पाई है।

महराजगंज जनपद के चेहरी गांव के कुटी टोला में गरीबी की मार झेल रहे ग्रामीण आज भी जोगी cottage झोपड़ी में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

आवास, पेंशन, शौचालय, राशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन तक नहीं पहुंच सका है।

 गांव की पहचान बनी टूटी नालियां

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली। गांव की गलियां कच्ची हैं,

नालियां टूटी हुईं, और बिजली की व्यवस्था भी अधूरी है। बरसात के दिनों में झोपड़ियों cottage में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी होती है।

कुटी टोला के गरीब परिवारों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ सर्वे करने आते हैं, फोटो खींचते हैं और चले जाते हैं, लेकिन योजनाओं का असली लाभ आज तक नहीं मिला। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास न तो पक्का घर है और न ही पेंशन की सुविधा। वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन वर्षों से अपने अधिकारों की राह देख रहे हैं।

क्या बोल दिए ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी अधिकारी आते हैं तो केवल रिपोर्ट बनाकर चले जाते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार की योजनाएं उनके जीवन में रोशनी लाएंगी, लेकिन हालात पहले जैसे ही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द गांव का सर्वे कराया जाए और वास्तविक पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। गांव की ये तस्वीर विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …