Tuesday , 1 September 2026

नन्हें सितारों ने दिखाया कमाल, बारीगांव बना प्रतिभा का मंच

नन्हें सितारों ने दिखाया कमाल, बारीगांव बना प्रतिभा का मंच

अमन मिश्रा 

घुघली महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव क्षेत्र- घुघली, जनपद महाराजगंज के प्रांगण में क्षेत्रीय बेसिक बाल प्रतियोगिता(children’s competition) का आयोजन राजेश कुमार उपाध्याय प्र.प्र.अध्यापक के देखरेख में प्रारंभ हुआ ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूम उठे दर्शक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ज्ञानेंद्र सिंह विधायक पनियरा , संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी घुघली चंद्र भूषण पांडेय व बीरेंद्र यादव क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक रहे।

खेल का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माननीय विधायक  ज्ञानेंद्र द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया

इसके उपरान्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव के बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया साथ ही प्रा वि घुघली-I के बच्चे राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

नन्हे बच्चों ने किया स्वागत 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवा खुर्द के बच्चे घोष द्वारा माननीय विधायक जी स्वागत किए।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ – साथ खेल के महत्व को बताया और कहा देश माननीय मोदीजी और योगी जी भी (children’s competition) खेल को महत्व दे रहे है जिसमें सांसद खेल का आयोजन भी होना है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि बेसिक शिक्षा के बच्चे गरीब परिवार से है पर प्रतिभा (children’s competition) की कमी नही है।

प्रथम दिन के खेल में प्राथमिक 50 और 100 मीटर दौड़ में विनय पौहरिया प्रथम, आनन्द साहनी बेलवा टीकर द्वितीय,50 मीटर दौड़ बालिका संवर्ग में सोनम मिर्ज़ापुर प्रथम एवं आराधना द्वितीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में अंजली विश्वकर्मा प्रथम एवं सोनम द्वितीय रही पूर्व माध्यमिक स्तर 100मीटर दौड़ में राज सहनी बेलवा टीकर प्रथम एवं विजय कुमार द्वितीय बालिका संवर्ग में संजना प्रथम एवं दिव्या द्वितीय बालिका कबड्डी में चौमुखा प्रथम एवं मिर्जापुर द्वितीय रहे समाचार लिखने तक प्रतियोगिता जारी रही।

(children’s competition) में शिक्षक संजय मणि , उपेन्द्र पांडेय, मनोज वर्मा, दिलीप पटेल, हीरा रतन गौतम, राजकुमार, प्रमोद पांडेय, वकीर अब्बास निधि द्विवेदी, प्रगति, जागृति त्रिपाठी, अर्चना खरवार, सहित घुघली ब्लाक के सैकड़ों शिक्षकों ने सहयोग दिए।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …