Monday , 31 August 2026

राज्यपाल से सम्मानित वैज्ञानिक का महाविद्यालय में भव्य अभिनंदन

राज्यपाल से सम्मानित वैज्ञानिक का महाविद्यालय में भव्य अभिनंदन

तीन एनसीसी कैडेटों के अग्निवीर चयन पर भी गूंजीं तालियां

डॉ. कमलेश कुमार की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को मिला सम्मान, प्रबंधक बोले ऐसे शिक्षक संस्थान की सबसे बड़ी पहचान

 

महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल से सम्मानित डॉ. कमलेश कुमार, विज्ञान संकायाध्यक्ष, राम रतन महाविद्यालय, रामपुर मंसूरगंज का महाविद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रबंधक रामचंद्र यादव ने कहा कि डॉ. कमलेश कुमार की उपलब्धियां पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं।

उन्होंने सभी प्राध्यापकों से आह्वान किया कि वे डॉ. कमलेश कुमार से प्रेरणा लेकर शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें तथा अपने कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ें।

शोध और सफलता का हुआ सम्मान

डॉ. कमलेश कुमार ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नाम तीन अंतरराष्ट्रीय और एक राष्ट्रीय पेटेंट, स्नातक ,स्नातकोत्तर स्तर की तीन पुस्तकों का प्रकाशन

आईएमपीआरसी के सदस्य, आईजेईटीई जर्नल के एडिटर तथा वर्ष 2025 का वर्ल्ड एथिक्स एजुकेशन सोसाइटी अंतरराष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड जैसी उपलब्धियां दर्ज हैं।

इसके अलावा उनकी विकसित ‘नेचुरल पेस्टिसाइड डिस्पेंसिंग डिवाइस’ को यूनाइटेड किंगडम इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस से पेटेंट प्राप्त हुआ है।

यह उपकरण फसलों पर प्राकृतिक कीटनाशकों के नियंत्रित एवं प्रभावी छिड़काव के उद्देश्य से विकसित किया गया है, जिसे कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार माना जा रहा है।

इसी अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी के तीन कैडेट—अनूज सिंह, गंगेश प्रजापति एवं संतोष के अग्निवीर में चयनित होने पर भी सम्मानित किया गया।

डॉ. कमलेश कुमार का भव्य सम्मान

लेफ्टिनेंट कर्नल शत्रुघन कुमार, संजन कुमार, यदुनंदन यादव तथा महाविद्यालय परिवार ने चयनित कैडेटों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्राचार्य नागेश्वर सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव, राजेश यादव, सुभाष कुमार, मनोज वर्मा, गणेश यादव, सुनील वर्मा, कन्हैया सहानी, प्रदीप तिवारी, रितिका यादव, किरन शर्मा, अनूप गुप्ता, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश, उमेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, प्रेरणा और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …