Monday , 31 August 2026

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, 90 हजार का जुर्माना, स्कूल बस सीज

मिशन सेफ फ्यूचर’ का बड़ा एक्शन

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, 90 हजार का जुर्माना, स्कूल बस सीज

फरेंदा में परिवहन विभाग की सघन जांच, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर शिकंजा; 15 जुलाई तक जारी रहेगा विशेष अभियान

 

महराजगंज। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान जिले में पूरी सख्ती के साथ जारी है।

गुरुवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र में एआरटीओ के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन स्कूल वाहनों पर कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया

जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक स्कूल बस को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

शासन के निर्देश पर एक जुलाई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत एआरटीओ मनोज कुमार सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी राजेश के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने फरेंदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

टीमों ने स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट, निर्धारित सुरक्षा मानकों तथा ऑन-बोर्ड सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में नियमों की अनदेखी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग के अनुसार, अब तक अभियान के दौरान 88 स्कूल बसों को फिटनेस और परमिट संबंधी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि आठ वाहनों पर कुल 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दो स्कूल बसों को सीज भी किया जा चुका है।

विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा

और नियमों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधनों से अपने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों को समय से पूरा रखने की अपील की गई है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …