भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी
पुत्र के निधन पर जताया गहरा शोक,बोले— ‘हर कार्यकर्ता का दुख मेरा अपना दुख'”
विजयपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भी रहे मौजूद
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को
सदर विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर स्थित भाजपा सेक्टर प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ता राजू विश्वकर्मा के आवास पहुंचकर उनके सुपुत्र के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार के किसी भी सदस्य पर आने वाला दुख पूरे परिवार का दुख होता है।
उन्होंने कहा, “प्रत्येक कार्यकर्ता का दुख मेरा अपना दुख है।” उनके इस भावुक संदेश से उपस्थित कार्यकर्ता और परिजन भावुक हो उठे।
केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री कुछ समय तक परिवार के बीच बैठे, उनका हालचाल जाना और उन्हें मानसिक संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय तथा सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।
हर कार्यकर्ता का दुख मेरा अपना दुख
केंद्रीय मंत्री के इस संवेदनशील दौरे को कार्यकर्ताओं ने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंधों का प्रतीक बताया।
शोकसभा के दौरान क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
PM News 18 Hindi News Website
