Wednesday , 14 October 2026

ताला टूटा, लाखों के गहने गायब…गांव का ही निकला चोर!

ताला टूटा, लाखों के गहने गायब…गांव का ही निकला चोर!

पुलिस ने 90 हजार के जेवरात संग दबोचा

 

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 90 हजार रुपये मूल्य के चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी अंजीरा देवी का इलाज कराने गोरखपुर गए हुए थे। इलाज के बाद 3 जुलाई को जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे और कमरे में रखे बॉक्स का ताला टूटा मिला। जांच करने पर बॉक्स में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब थे।

स्वर्णकारों ने खरीदने से किया इनकार

पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए भिटौली थाने में तहरीर दी। शिकायत में बताया कि घटना के बाद आरोपी गांव के चौराहे पर कुछ जेवरात बेचने पहुंचा था

लेकिन स्वर्णकारों को संदेह होने पर उन्होंने जेवर खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने जेवर कहीं और बेच दिए। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी।

भिटौली पुलिस ने शनिवार तड़के बभनौली-बिशुनपुरा मार्ग स्थित पुलिया के पास से शशिकांत वर्मा (20 वर्ष), निवासी बिशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

बाकी जेवरात की तलाश जारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। बरामद जेवरात पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शेष चोरी गए जेवरात की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …