Monday , 31 August 2026

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का महाराजगंज में ऐतिहासिक स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का महाराजगंज में ऐतिहासिक स्वागत

पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा पूरा जनपद

 

महराजगंज। 9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया।

जनपद की सीमा करतारी से लेकर पार्टी कार्यालय तक पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोरदार जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

महाराजगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

जनपद की सीमा करतारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद परतावल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया।

सेमरा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

नगर के सक्सेना तिराहे पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

पुष्पवर्षा के बीच विनोद राय का भव्य स्वागत

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भी विनोद राय का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि यह जनपद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का क्षेत्र है, इसलिए यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी कार्यकर्ता ऐसा कार्य करें कि प्रदेश नेतृत्व का मस्तक सदैव ऊंचा रहे।

स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संगठन के मर्मज्ञ शिल्पी के साथ कार्य करने का अवसर हम सभी के लिए गौरव की बात है।

संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प

उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा कमल खिलाने का लक्ष्य हासिल करेगी।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, ओम प्रकाश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …