जय मां काली के जयघोष के बीच सेवा समिति का गठन
मेले को मिलेगा भव्य स्वरूप
36 सहयोगियों के साथ बनी नई टीम, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
महराजगंज/सिसवा बाजार। नगर पालिका सिसवा बाजार के वार्ड संख्या-17 स्थित असमन छपरा (बीजापार) में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता को नई मजबूती देते हुए श्री श्री काली मंदिर मेला काली जी सेवा समिति का गठन किया गया।
समिति का उद्देश्य काली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, वार्षिक मेले एवं सामाजिक कार्यक्रमों को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाना है।
गठित समिति में अशोक चौहान को अध्यक्ष, राकेश चौहान को उपाध्यक्ष, अनन्त चौहान को सचिव/प्रबंधक, रुदल कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष, पन्नेलाल चौहान को महामंत्री बनाया गया
इसी क्रम में रामसमुझ चौहान को वरिष्ठ सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 36 सहयोगी सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया है।
धार्मिक आयोजनों के लिए नई समिति का गठन
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि काली मंदिर परिसर में धार्मिक परंपराओं को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मेले के सफल आयोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी सदस्य समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
समिति ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर मां काली के इस पावन धाम की गरिमा और परंपरा को और मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।
PM News 18 Hindi News Website
