Friday , 31 July 2026

हर हालात से निपटने को तैयार महराजगंज पुलिस

हर हालात से निपटने को तैयार महराजगंज पुलिस

दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल में दिखा दम, उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश

 

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी के तहत रविवार को पुलिस लाइन महराजगंज में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन (रॉयट कंट्रोल ड्रिल) का व्यापक अभ्यास किया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर आयोजित इस विशेष ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया।

अभ्यास में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन और विभिन्न थानों के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग, आधुनिक भीड़ नियंत्रण तकनीकों, सुरक्षा मानकों, विभिन्न फॉर्मेशन, सामूहिक मार्च तथा संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित एवं विधिसम्मत कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

नियमित मॉक ड्रिल पर जोर

मॉक ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों को त्वरित निर्णय लेने, समन्वित कार्रवाई करने और संकट के समय प्रभावी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

हर चुनौती के लिए तैयार पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल को हर समय शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से सतर्क और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित रहना चाहिए, ताकि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने ऐसे अभ्यास नियमित रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया।

 

महराजगंज पुलिस का संदेश साफ है—जनपद में शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं। हर चुनौती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार और सतर्क है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी …