जनहित में साथ आए पुलिस-मीडिया चौकी प्रभारी को भेंट किया राष्ट्रीय अखबार
पुलिस–मीडिया की साझेदारी से मजबूत होगी कानून व्यवस्था,चौकी प्रभारी को भेंट किया राष्ट्रीय समाचार पत्र
महाराजगंज। जिला महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौकी पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव को राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्र सम्मानपूर्वक भेंट किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
मीडिया कर्मियों ने चौकी प्रभारी को अखबार सौंपते हुए कहा कि समाज में पारदर्शिता, जागरूकता और सही सूचना के प्रसार के लिए पुलिस और मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करेंगे
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों पक्ष जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करेंगे और क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाए रखेंगे।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने मीडिया टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों ही लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
दोनों के बीच समन्वय से ही समाज में शांति
उन्होंने कहा कि मीडिया जहां जनता की आवाज को सामने लाता है, वहीं पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाती है। दोनों के बीच समन्वय से ही समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस और मीडिया के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा, जो भविष्य में बेहतर सामंजस्य का संकेत देता है।
सोनू मोदनवाल के साथ अर्जुन पटेल
PM News 18 Hindi News Website
