जलजमाव से गांवों में संकट, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप
बारिश का कहर: खेत-खलिहान डूबे, ग्रामीण परेशान
बारिश के बाद गांवों में बीमारी का डर, जलभराव से हालात बिगड़े
महराजगंज। जिले में हुई असामयिक बारिश ने ग्रामीण अंचलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हुई वर्षा के कारण गांवों की गलियां, खेत-खलिहान और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
संक्रमण फैलने का खतरा
बताया जा रहा है कि कई गांवों में घरों के आसपास गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
जलजमाव के चलते मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह बने पानी के गड्ढे अब बीमारी का कारण बन सकते हैं। गांवों के लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई समय पर न होने से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।
हैंडपंपों के आसपास भी गंदगी
जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर पशुओं के बाड़ों और हैंडपंपों के आसपास भी गंदगी फैल गई है, जिससे दूषित पानी पीने का खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य विभाग की हालात को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से मांग किया हैँ कि बारिश के बाद जमा पानी संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया और मच्छरों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बन जाता है।
खबर की माने तो यदि समय रहते सफाई और दवा छिड़काव नहीं कराया गया तो गांवों में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं।
संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन से मांग
इस हालात में स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की टीमों को गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए जाय । नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और प्रतिरोधी दवा का छिड़काव कराया जाय।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी और सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो बारिश के बाद बीमारी का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता पर टिकी हुई है।
PM News 18 Hindi News Website
