Friday , 16 October 2026

बच्चों के सपनों को पंख: नवलोकन फाउंडेशन का सराहनीय अभियान

बच्चों के सपनों को पंख: नवलोकन फाउंडेशन का सराहनीय अभियान

Student: महराजगंज। निचलौल: नवलोकन फाउंडेशन द्वारा नगर पंचायत निचलौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत स्टेशनरी सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, कटर, पानी की बोतल एवं चॉकलेट वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक शाहिद आलम खान, सह-संस्थापक दीपक जायसवाल, संरक्षक राजकुमार मौर्य की विशेष उपस्थिति रही।

जरूरतमंद बच्चों मे सामग्री पहचान 

फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहनाइसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश पटेल एवं शिक्षकगण—त्रिभुवन मौर्य, प्रेरणा पटेल, रिया गुप्ता, श्वेता सिंह—तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री पहुँचाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।

फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना

विद्यालय प्रशासन ने भी फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित करते हैं।

आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें बेहतर शिक्षा की ओर अग्रसर करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।
शिवम् जायसवाल की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …