Sunday , 30 August 2026

निचलौल में सख्ती का ऐलान: 15 फीट पीछे लगेंगी दुकानें, तिराहे से हटेंगे टेंपो 

निचलौल में सख्ती का ऐलान: 15 फीट पीछे लगेंगी दुकानें, तिराहे से हटेंगे टेंपो 

जाम और सुरक्षा पर बड़ा एक्शन

Meeting:महराजगंज। निचलौल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसमें नगर की सुरक्षा व्यवस्था, जाम की समस्या और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उनके सुझाव लिए गए और कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा

अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तय किया गया कि सभी दुकानदार सड़क से 15 फीट की दूरी छोड़कर ही अपनी दुकानें लगाएंगे, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे।

वहीं, मुख्य तिराहे पर टेंपो द्वारा सवारी भरने से लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए वहां से वाहनों को हटाने पर सहमति बनी। नगर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी

स्कूल की छुट्टी के समय कटरा चौराहा और तहसील चौराहे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वहां प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि अगले दिन से व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने प्रशासन के साथ मिलकर नगर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …