Thursday , 26 November 2026

तीन रंग की सड़क, एक गांव की कहानी—दरौली से सिसवा राजा मार्ग बना भ्रष्टाचार की मिसाल

तीन रंग की सड़क, एक गांव की कहानी—दरौली से सिसवा राजा मार्ग बना भ्रष्टाचार की मिसाल

misery: महराजगंज । जिले के सदर तहसील क्षेत्र के दरौली से सिसवा राजा को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जो सरकारी दावों की हकीकत उजागर कर रही है।

राहगीरों के लिए मुसीबत

गड्ढों में तब्दील misery हो चुकी यह सड़क न सिर्फ राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है, बल्कि विकास कार्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सिसवा रोड से संपर्क मार्ग रामनगर तक जाने वाली पक्की सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।

misery जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चोटिल हो रहे लोग 

हालत यह है कि आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं और छोटे वाहन अक्सर फंस जाते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिसवा राजा से निकलकर एनएच-730 को जोड़ने वाली एक ही सड़क पर तीन अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलती हैं।

कहीं सड़क पक्की होकर गड्ढों में बदल चुकी है, तो कहीं पुराना खड़ंजा पूरी तरह बिखर चुका है, और कुछ दूरी आगे बढ़ते ही सड़क पूरी तरह कच्ची रह जाती है।

आवागमन लगभग ठप

बरसात के मौसम में यह मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है।

एक ही सड़क को तीन अलग-अलग तरीकों से बनाकर ठेकेदारों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।

जानबूझकर नजरअंदाज किया

सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसकी मिलीभगत से यह खेल खेला गया ।

क्या जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी है या फिर सब कुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

सरकार द्वारा “गड्ढा मुक्त सड़क” के दावों की पोल खोलती यह सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि न तो ग्राम प्रधान ने इस ओर ध्यान दिया और न ही तहसील या जिला स्तर के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करना जरूरी समझा।

गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच हो 

हुड़रहिया गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और निर्माण में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब तक ध्यान देते हैं, या फिर ग्रामीणों को यूं ही बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहना पड़ेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

कूड़ेदान को भी नहीं छोड़े जिम्मेदार,डकार गए धनराशि, मुकदमा हुआ तो मचा हड़कंप

कूड़ेदान को भी नहीं छोड़े जिम्मेदार,डकार गए धनराशि, मुकदमा हुआ तो मचा हड़कंप बृज किशोर …