Sunday , 30 August 2026

Accident:बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल, मचा हड़कंप

Accident:बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल, मचा हड़कंप

महराजगंज। शिकारपुर मार्ग पर शाही मेडिकल स्टोर के सामने देर रात लगभग 8 बजे सायं रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जोरदार टक्कर से हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश पुत्र खूब लाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी बरावाविद्यापति थाना कोतवाली, अपनी ई-रिक्शा से महाराजगंज की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो (नंबर UP56H6680) ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राजेश सहित उनके रिश्तेदार रामदयाल पुत्र जिनको प्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर घायल हो गए।

घटना की सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव मय अनूप तिवारी सहित मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। साथ ही, यातायात को भी सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …