Friday , 27 November 2026

गुरुकुल में दरिंदगी,छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल—सख्त कार्रवाई की मांग

गुरुकुल में दरिंदगी,छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल—सख्त कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक नाबालिग छात्र की बर्बर पिटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक/वार्डन द्वारा छात्र को डंडों से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। छात्र की दर्दनाक चीखें इस घटना की भयावहता को उजागर कर रही हैं।

अधिवक्ता ने किया केंद्र सरकार से शिकायत

बताया जा रहा है कि छात्र को केवल इस बात पर पीटा गया कि वह दूसरे छात्र के बिस्तर पर सो गया था। इस अमानवीय कृत्य को लेकर जनपद महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार को शिकायत पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि यह घटना किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 का स्पष्ट उल्लंघन है।

शिक्षा के मंदिर में क्रूरता brutality

शिक्षा के मंदिर में इस तरह की क्रूरता न केवल मानवाधिकारों का हनन है, बल्कि बच्चों के मौलिक अधिकारों पर भी सीधा हमला है।

विनय कुमार पाण्डेय ने अपनी मांगों में आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने, संस्थान प्रबंधन की जवाबदेही तय करने, पीड़ित छात्र को चिकित्सा व मनोवैज्ञानिक सहायता देने तथा देशभर के वेद विद्यालयों के लिए सख्त “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू करने की बात कही है।

brutality यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सभी की नजरें केंद्र सरकार की कार्रवाई पर टिकी

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

कूड़ेदान को भी नहीं छोड़े जिम्मेदार,डकार गए धनराशि, मुकदमा हुआ तो मचा हड़कंप

कूड़ेदान को भी नहीं छोड़े जिम्मेदार,डकार गए धनराशि, मुकदमा हुआ तो मचा हड़कंप बृज किशोर …