Tuesday , 14 July 2026

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

कुशीनगर में ज्ञान का महाकुंभ, स्व. अनिरुद्ध शुक्ल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

स्कूल को मिला सांसद निधि से भव्य हाल का तोहफा

Up: कुशीनगर ।  पडरौना स्थित नेहरू इंटर कॉलेज, मंसाछापर में पूर्वांचल के प्रख्यात शिक्षाविद्, संस्कृत-संस्कृति के संवाहक और समाज के पथप्रदर्शक स्व. पंडित अनिरुद्ध शुक्ल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।

भव्य हाल निर्माण की घोषणा

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अपने शब्द सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री पंडित शैलेन्द्र दत्त शुक्ल जी को जन्मदिन jubilee की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

उनके सरल, विनम्र और प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे जी ने विद्यालय के लिए अपने सांसद निधि से एक भव्य हाल निर्माण की घोषणा कर सभी को भावविभोर कर दिया।

पडरौना में ऐतिहासिक कार्यक्रम 

सदर विधायक मनीष जायसवाल जी और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव जी सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

jubilee पूरा सभागार इस बात का साक्षी बना कि स्व. शुक्ल जी के आदर्श आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं और उनके उत्तराधिकारी उसी गौरवगाथा को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

संदेश

पंडित शैलेन्द्र दत्त शुक्ल जी को jubilee की पुनः हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी रहें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

हाटा कोतवाली में भावुक दृश्य, युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार

 हाटा कोतवाली में भावुक दृश्य, युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार कुशीनगर। जिले …