Sunday , 30 August 2026

ईद-उल-फितर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,SP ने किया ग्राउंड निरीक्षण

ईद-उल-फितर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,SP ने किया ग्राउंड निरीक्षण

ईद पर हाई अलर्ट: SP सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

नमाज से पहले सुरक्षा टाइट, अफवाहबाजों की खैर नहीं

महराजगंज में ईद पर कड़ी निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 भाईचारे की ईद, लेकिन सुरक्षा में कोई ढील नहीं

महराजगंज । जिले में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। highalert पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के आदेश दिए गए।

 अपील

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि ईद-उल-फितर का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …