आंगनवाड़ी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने डीएम-सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पारदर्शिता का मिला आश्वासन, सख्ती के संकेत
महराजगंज । 20 मार्च 2026। आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में कथित blame अनियमितताओं को लेकर मामला गरमा गया है।
डीएम को ज्ञापन देकर मांगी मांगी न्याय
नेशनल मानवाधिकार जिला इकाई, महराजगंज (उ.प्र.) के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने blame लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में कुछ अराजक तत्वों द्वारा अनियमितता करने की कोशिश की जा रही है।
इस संबंध में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मौखिक रूप से भी चर्चा की।
डीएम ने दिलाया भरोसा
प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पंडित दिग्विजय दुबे, उनके पीए सतीश पाण्डेय, उत्तर प्रदेश के कानूनी सलाहकार एडवोकेट विनय कुमार पाण्डेय, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, जिला संयोजक सन्नी दूबे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन ने blame चेतावनी दी कि यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
PM News 18 Hindi News Website
