Wednesday , 14 October 2026

पीछे से आई बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

पीछे से आई बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

 

हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर

 

रायबरेली बछरावां। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

 

बताया गया कि लालगंज क्षेत्र के राणा का पुरवा निवासी राजेंद्र (30) अपने साथी आशीष (35) और डीह थाना क्षेत्र के सरइया गांव निवासी सतीश सिंह (16) के साथ एक ही बाइक से गुरुबख्शगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक नंदाखेड़ा गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजेंद्र और आशीष की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सतीश का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

 

घटना के बाद बोलेरो चालक के फरार होने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज, रायबरेली यूपी ,हरचंदपुर,ब्लॉक प्रभारी,राहुल सिंह की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …