Saturday , 1 August 2026

एक घंटे की बारिश ने उड़ाई बिजली व्यवस्था, 550 गांवों में रातभर अंधेरा

एक घंटे की बारिश ने उड़ाई बिजली व्यवस्था, 550 गांवों में रातभर अंधेरा

उमस और पेयजल संकट से लोग बेहाल

 

रायबरेली। शुक्रवार रात करीब एक घंटे तक चली तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी।

लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मरों में खराबी और कई स्थानों पर बिजली के खंभे व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से जिले के करीब 550 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। कहीं सुबह आठ बजे तो कहीं दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

बिजली गुल, नींद उड़ी

बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली न होने से पानी की मोटरें भी बंद रहीं, जिससे सुबह पेयजल संकट खड़ा हो गया। मजबूरन लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरकर प्यास बुझाई और घरेलू जरूरतें पूरी कीं।

घरों में पानी का संकट

शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे तेज हवा और बारिश शुरू होते ही शहर के आईटीआई, पीएसी, राजकीय कॉलोनी, मालिकमऊ और प्रगतिपुरम समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन क्षेत्रों में करीब रात 10:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं सुपर मार्केट और डिग्री कॉलेज चौराहे के पास जंपर कटने से भी लंबे समय तक बिजली बाधित रही।

बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे खंभे टूट गए और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग की टीमों ने रातभर और शनिवार सुबह तक मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दोपहर तक बिजली का इंतजार करना पड़ा।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली में दफन है 2 हजार साल पुराना शहर

रायबरेली में दफन है 2 हजार साल पुराना शहर ओई भीट में मिले कुशाणकालीन अवशेषों …