Saturday , 1 August 2026

अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

3 से 29 अगस्त तक आधार महाशिविर, नए कार्ड से लेकर सभी सुधार होंगे एक ही जगह

 

रायबरेली। आधार कार्ड बनवाने या उसमें नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर समेत अन्य त्रुटियां ठीक कराने के लिए अब लोगों को डाकघर और स्कूलों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

भारतीय डाक विभाग ने जिले में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर आयोजित करने का फैसला लिया है। 3 से 29 अगस्त तक चलने वाले इन शिविरों में नए आधार कार्ड बनाने के साथ पुराने आधार में सभी जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

 

डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत रायबरेली मंडल में अगस्त माह के दौरान 25 स्थानों पर आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर लालगंज, महाराजगंज, ईस्ट, वेस्ट और साउथ सब डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगे। डाक विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

3 अगस्त से भोजपुर में होगी शुरुआत

 

शिविरों की शुरुआत भोजपुर से होगी, जहां 3 से 5 अगस्त तक आधार संबंधी सभी कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा चिवलाहा, पूरे पांडेय, सेमरी, जटुवा टप्पा, कोटवा मोहम्मदाबाद, इन्हौना, तिलोई, सराय मानिक, अशरफपुर, सूची ग्राम पंचायत, रामपुर कशिहा, ग्राम सचिवालय गौरा, जीपीएस स्कूल बछरावां और बैंक ऑफ बड़ौदा अतहर कठगार सहित कई स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।

 

सुबह 9 बजे से शुरू होगा काम

 

शिविरों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आधार नामांकन और अपडेट का कार्य शुरू होगा। महिलाओं और पुरुषों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि भीड़ कम हो और कार्य तेजी से हो सके।

 

ब्लॉकों में लोगों की बढ़ रही परेशानी

 

विकासखंड छतोह परिसर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमित संख्या में आवेदन होने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को कई दिनों तक ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आधार ऑपरेटर दीपू के अनुसार प्रतिदिन केवल 8 से 10 लोगों के ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं, जिससे लंबी प्रतीक्षा की स्थिति बनी हुई है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली में दफन है 2 हजार साल पुराना शहर

रायबरेली में दफन है 2 हजार साल पुराना शहर ओई भीट में मिले कुशाणकालीन अवशेषों …