Sunday , 18 October 2026

शांति से मनाओ त्योहार, वरना होगी सीधी कार्रवाई,प्रशासन का साफ संदेश

शांति से मनाओ त्योहार, वरना होगी सीधी कार्रवाई,प्रशासन का साफ संदेश

त्योहार की आड़ में साजिश रचने वालों सावधान घुघली पुलिस ने कसा शिकंजा!

महराजगंज। जनपद में होली और रमजान के पावन अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया।

इसी क्रम में घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुख्य रोड से संपर्क मार्गों तक संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार- थानाध्यक्ष

सौहार्द से मनाएं त्यौहार Religion थानाध्यक्ष की अपील फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने आमजन से अपील की कि होली और रमजान दोनों ही पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

यह समय पुराने गिले-शिकवे भुलाकर समाज में सौहार्द को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने में ही असली आनंद है और यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।

अराजक तत्वों पर कड़ी नजर

अराजक तत्वों पर कड़ी नजर, सख्त कार्रवाई तय
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी
से बढ़ा भरोसा

कानून से खिलवाड़ हुआ तो खैर नहीं 

फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल दिखाई दिया।

प्रशासन ने साफ कर दिया है—त्योहार खुशियों का है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए सख्ती तय है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का कब्जा जाम में जूझ रहे राहगीर

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का ‘कब्जा’, आधे घंटे तक जाम में जूझ रहे राहगीर   …