Friday , 28 August 2026

तेज रफ्तार पर लगाम,15 वाहनों का चालान, 30 हजार जुर्माना 

तेज रफ्तार पर लगाम,15 वाहनों का चालान, 30 हजार जुर्माना 

महराजगंज में चला सख्त जागरूकता अभियान

महराजगंज । आगामी त्योहारों को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में यातायात पुलिस ने सख्ती और जागरूकता का दोहरा अभियान चलाया।

सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया।

ओवरस्पीडिंग के कारण घटना 

थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के अंतर्गत परतावल–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर ओवरस्पीडिंग के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की।

तेज गति से वाहन चलाते पाए गए चालकों को मौके पर रोककर न केवल चेतावनी दी गई, बल्कि यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

30,000 रुपये का जुर्माना

अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों का चालान किया गया और नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों से 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सुरक्षित हैं, जब हम सड़क पर जिम्मेदारी निभाएं।

यातायात नियमों का पालन करें

निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

जनपद पुलिस का यह अभियान न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास भी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …