Saturday , 29 August 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर बदला भारी वाहनों का रूट

कांवड़ यात्रा को लेकर बदला भारी वाहनों का रूट

12 अगस्त रात 8 बजे तक डायवर्जन!

 

सावन के दूसरे सोमवार पर हाईवे से लेकर कांवड़ मार्गों तक सख्ती, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी; कई रूटों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

 

रायबरेली। सावन के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार से जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। शहर से निकलने वाले हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

रायबरेली के सारस होटल चौराहे से भारी वाहनों को फुरसतगंज-सुल्तानपुर रोड की ओर भेजा गया। कानपुर नगर से रायबरेली आने वाले वाहनों को लालगंज होते हुए येशोहर टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं शमोधा से लालगंज, मुंशीगंज से डलमऊ और डलमऊ से बाराबंकी तक कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

रायबरेली से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा गया। उन्नाव से आने वाले वाहनों को शमोधा चौराहे से लालगंज बाईपास होकर अयोध्या और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर रवाना किया गया। कानपुर नगर से फतेहपुर और कौशांबी जाने वाले वाहनों को सैनी ब्रिज पार कर ऊंचाहार होते हुए प्रतापगढ़ की ओर भेजा गया।

 

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला

 

सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकलती है। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो और यातायात सुचारु बना रहे, इसके लिए भारी वाहनों के रूट बदले गए हैं।

यातायात प्रभारी अरिमर्दान सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की रात आठ बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू रहेगा। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

 

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक संचालन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों के रूट बदले गए हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …