Sunday , 30 August 2026

सदर विधायक की पहल, पुलिस लाइन में नाला निर्माण का शिलान्यास

सदर विधायक की पहल, पुलिस लाइन में नाला निर्माण का शिलान्यास

सोनू मोदनवाल 

Sadar MLA’s initiative, foundation stone laid for drain construction in Police Line

महराजगंज । उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा स्वीकृत स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ।

सदर विधायक MLA जय मंगल करने ओडिया के अथक प्रयासों से इस कार्यक गति मिली है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिलान्यास के साथ ही वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विकास के नए कीर्तिमान स्थापित-विधायक

अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विकास कार्य का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

पुलिस लाइन परिसर में नाला निर्माण लंबे समय से आवश्यक था। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

यह एक महत्वपूर्ण कदम है-जगदीश

अब इस कार्य के पूर्ण होने से जलनिकासी सुचारू होगी और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि जनपद में संचालित विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

शासन की मंशा है कि स्वीकृत योजनाएं कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर उतरकर जनता को वास्तविक लाभ दें।

जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात -एसपी

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि नाला निर्माण से पुलिस लाइन परिसर में वर्षा के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।

उन्होंने इस आवश्यक कार्य को स्वीकृत कराने के लिए सदर विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्वच्छता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रवीण भारती, अवर अभियंता रणजीत तिवारी, रमेश पांडेय, संजीव शुक्ला, अरविंद चौधरी, राजीव शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …