Tuesday , 14 July 2026

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय किशोर का शव ,मठिया गांव में मचा हड़कंप

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय किशोर का शव ,मठिया गांव में मचा हड़कंप

सुबह कमरे का दरवाजा खुलते ही परिजनों के उड़े होश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात एक 18 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बंद कमरे में लटकता मिला शव

घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी (18) पुत्र यमुना तिवारी निवासी ग्राम मठिया, थाना घुघली के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। परिजन इस हादसे से गहरे सदमे में हैं, जबकि ग्रामीण भी किशोर की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …