Tuesday , 14 July 2026

मासूम की मौत पर डीएम का बड़ा एक्शन: ग्राम प्रधान पर मुकदमा, सचिव व इंजीनियर सस्पेंड

मासूम की मौत पर डीएम का बड़ा एक्शन: ग्राम प्रधान पर मुकदमा, सचिव व इंजीनियर सस्पेंड

 पोखरी सुंदरीकरण में बना प्रवेश द्वार भरभराकर गिरा, खेल रहे बच्चे की दर्दनाक मौत; निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

महराजगंज। नौतनवा विकास खंड की ग्राम पंचायत शेष फरेन्दा में पोखरी सुंदरीकरण कार्य के दौरान निर्मित प्रवेश द्वार (गेट) गिरने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि निर्माण कार्य में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Dm की शानदार पहल 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव एवं निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे कंसल्टिंग इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को पोखरी सुंदरीकरण योजना के तहत बनाया गया प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उसी समय वहां मौजूद एक मासूम बच्चा मलबे की चपेट में आ गया।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब करते हुए प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित कंसल्टिंग इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।

 दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी, कार्यदायी संस्था या निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 ग्रामीणों में आक्रोश, गुणवत्ता पर सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यदि निर्माण मानकों का पालन किया गया होता तो एक मासूम की जान नहीं जाती। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …