Electricity चार दिन से अंधेरे में पुरैना खंडी चौराहा, ट्रांसफार्मर खराब होने से व्यापारी बेहाल
दावे 18 घंटे बिजली, पुरैना खंडी में चार दिन से अंधेरा
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहा पर पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से चौराहे के सैकड़ों व्यापारी और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।
क्या बोल रहे बेवसाई
स्थानीय छोटे व्यवसायियों का कहना है कि उनकी कई दुकानें बिजली से चलने वाली मशीनों पर निर्भर हैं। लगातार चार दिनों से बिजली न मिलने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है और दुकानें बंद होने की नौबत आ गई है।
एक तरफ प्रदेश सरकार की ओर से बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति के दावे किए जाते हैं, वहीं पुरैना खंडी चौराहा के लोगों का कहना है कि चार दिनों से बिजली के दर्शन तक नहीं हुए।
18 घंटा बिजली, वादे पर सवाल
स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद उसे बदलने या ठीक कराने में इतनी देरी क्यों हो रही है। लोगों का यह भी कहना है कि क्या विभागीय लापरवाही सरकार के दावों को गलत साबित कर रही है
इस संबंध में जब बिजली विभाग के एसडीओ से जानकारी लेने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में ट्रांसफार्मर कब तक ठीक होगा और बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
स्थानीय व्यापारियों की मांग है कि विभाग तत्काल ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करे, ताकि उनका कारोबार सामान्य हो सके।
PM News 18 Hindi News Website
