Monday , 31 August 2026

कप्तानगंज तहसील के नए उप निबंधक कार्यालय का हुआ वेर्चुअल शिलान्यास 

कप्तानगंज तहसील के नए उप निबंधक कार्यालय का हुआ वेर्चुअल शिलान्यास 

 सगुण शर्मा, कप्तानगंज, कुशीनगर 

कुशीनगर। (पुलिस मुखबिर संवाददाता) जिले के कप्तानगंज तहसील में नए उप निबंधक कार्यालय का वेर्चुअल शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री माननीय रविन्द्र जायसवाल जी के वेर्चुअल विडियो के द्वारा किया गया ।

वेद मंत्रों की गुंज से भूमि पूजन 

सांसद विजय कुमार दुबे जी के द्वारा शिलापट्ट व भूमि पूजन मंत्रो के द्वारा किया गया साथ में रामकोला बिधानसभा के विधायक विनय कुमार गोंड जी भी उपस्थित रहे बताते चले कि कप्तानगंज तहसील का उध घाटन 2015 में हुआ था जिसमें रजिस्ट्री का कार्य 2018 से प्रारंभ किया गया ।

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने उप निबंधन कार्यालय के लिए एक छोटा भवन उपलब्ध कराया गया छोटा होने के कारण आम जनता को भीड़ के कारण बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है

तहसील के सभी अधिवाक्तायों के निवेदन से उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के निवेदन से शासन को पत्र लिख कर अवगत कराया गया सरकार उनकी मांगों को सुना और नए उप निबंधन कार्यालय का कार्य के लिए प्रस्ताव स्वीकार किया ।

 किसकी रही उपस्थिति 

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे , रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड , डी आई जी गोरखपुर, उपजिलाधिकारी मोहमद जफ़र , तहसीलदार कप्तानगंज चन्दन शर्मा , उप निबंधक अधिकारी कप्तानगंज ,भाजपा के बरिष्ठ नेता विजय खेतान , भाजपा मंडल अध्यक्ष आनद पाण्डेय , हरेराम गुप्त, हीरा पाण्डेय , उमेश दुबे , विनोद मिश्र , राम प्रताप सिंह व तहसील से सभी अधिवक्ता व कार्यकर्त्ता व सम्मान व्यक्ति व स्थानीय पत्रकार बन्धु मौजूद रहे I

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …