Tuesday , 1 September 2026

रोटावेटर की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

रोटावेटर की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

8 वर्षीय अमन की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

बताया जा रहा है कि खेत के पास खेल रहे एक 8 वर्षीय मासूम की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चों के साथ खेल रहा था अमन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबौलिया टोला गुलराजपुर निवासी किशोर का 8 वर्षीय पुत्र अमन घर के समीप खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक उसी समय खेत की जुताई का कार्य रोटावेटर मशीन से किया जा रहा था। खेलते-खेलते मासूम अचानक मशीन के बेहद करीब पहुंच गया और देखते ही देखते रोटावेटर की चपेट में आ गया।

लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल अमन को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही, क्षेत्र में मातम 

मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

सावधानी ही बचाव: कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली रोटावेटर जैसी भारी मशीनें बेहद खतरनाक होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में मशीनें चलने के दौरान बच्चों को उनसे दूर रखना चाहिए, ताकि इस प्रकार के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …