Monday , 31 August 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन सेवा केंद्रों में दिखा उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन सेवा केंद्रों में दिखा उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

महराजगंज । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. (CSC-SPV) के तत्वावधान में जनपद महाराजगंज के विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे जन सेवा केंद्रों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से हुआ।

कॉमन योग प्रोटोकॉल

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को सुना तथा योग कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया।

बताया जा रहा है कि इसके पश्चात भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

जनपद मुख्यालय स्थित प्रमुख आयोजन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

जन सेवा केंद्रों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

जनपद के सैकड़ों जन सेवा केंद्रों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में करीब 1200 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रमों के सफल संचालन में सभी वीएलई ने सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय स्तर पर योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला प्रबंधक संजय मौर्य ने कहा कि जन सेवा केंद्र केवल डिजिटल सेवाओं के प्रदाता नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जिला समन्वयक अंबुज गौड़ ने कहा कि सीएससी वीएलई विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ समाजहित के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश और योग के महत्व को आमजन तक पहुंचाना जन सेवा केंद्रों की सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

सीएससी एसपीवी उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा जनपद के समस्त वीएलई एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …