Saturday , 29 August 2026

होली पर भी चला ‘कागज़ी फावड़ा,मनरेगा में फर्जी हाज़िरी का बड़ा खेल, 66 मजदूरों की एंट्री पर उठे सवाल

होली पर भी चला ‘कागज़ी फावड़ा,मनरेगा में फर्जी हाज़िरी का बड़ा खेल, 66 मजदूरों की एंट्री पर उठे सवाल

जंगल बड़हरा में त्योहार के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, बीडीओ-एपीओ की जानकारी पर भी सवाल

महराजगंज । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बड़ा खेल सामने आया है।

मनरेगा MANREGA को लेकर भले ही पारदर्शिता और गरीबों को रोजगार देने के बड़े दावे किए जाते हों, लेकिन महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक से सामने आया मामला इन दावों की सच्चाई पर सवाल खड़ा कर रहा है।

आरोप है कि होली जैसे बड़े त्योहार के दिन भी MANREGA में “कागज़ी काम” दिखाकर मजदूरों की फर्जी हाज़िरी दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग की कोशिश की गई।

जंगल बड़हरा गांव में बड़ा खेल 

मिली जानकारी के मुताबिक मामला पनियरा ब्लॉक के जंगल बड़हरा गांव का बताया जा रहा है।

आरोप है कि 04 मार्च को होली के दिन, जब पूरा गांव रंग-गुलाल और उत्सव में डूबा था, उसी दिन सरकारी रिकॉर्ड में फावड़े चल रहे थे और मजदूरों से मिट्टी कार्य कराए जाने का दावा किया गया।

जानकारी के मुताबिक चौधरी के खेत से गिरगिटिया गांव के सिवान तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य दर्शाते हुए 18 मजदूरों की हाज़िरी दर्ज की गई है।

वहीं रामरक्षा के घर से डिंगुरी सिवान तक संपर्क मार्ग पर 48 मजदूरों की उपस्थिति दिखाई गई है।

होली के दिन बड़ा खेल,66 मजदूर की हाजिरी 

इस तरह कुल 66 मजदूरों की हाज़िरी दर्ज होने से पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि होली के दिन गांव में कहीं भी MANREGA का कोई काम नहीं हुआ।

ऐसे में रिकॉर्ड में मजदूरों की हाज़िरी चढ़ना सीधे-सीधे कागज़ी खेल और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका को मजबूत करता है।

यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या इस कथित कार्य की जानकारी बीडीओ और एपीओ को थी, या फिर स्थानीय स्तर पर ही फर्जी हाज़िरी दर्ज कर सरकारी धन निकालने की तैयारी की गई।

विकसित भारत और पारदर्शिता के दावों के बीच यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

क्या बोल दिए एपीओ साहब

इस संबंध में जब पनियरा के एपीओ शिव प्रकाश सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“होली के दिन MANREGA कार्य नहीं होता।

यदि कहीं ऐसा दर्शाया गया है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि क्या यह जांच केवल कागज़ों तक सीमित रह जाएगी या फिर फर्जी हाज़िरी दर्ज करने वालों पर वास्तविक कार्रवाई होगी।

क्योंकि यदि त्योहार के दिन भी काम दिखाया जा सकता है, तो MANREGA की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था खुद कठघरे में नजर आती है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …