Saturday , 29 August 2026

चलती बस में जोरदार धमाका,टायर फटते ही मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

चलती बस में जोरदार धमाका,टायर फटते ही मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

बसहिया बुजुर्ग के पास बस का दो टायर फटा, दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे; फिटनेस व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक अनुबंधित बस के पीछे के दो टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गए।

घटना परतावल-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बसहिया बुजुर्ग के समीप हुई।

traveler चालक की सूझबूझ से बस को तुरंत नियंत्रित कर सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

चलती बस में तेज आवाज यात्री परेशान

मिली जानकारी के अनुसार बस निचलौल से महाराजगंज होते हुए गोरखपुर जा रही थी। यह परिवहन विभाग की अनुबंधित बस थी, जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

बस जैसे ही बसहिया बुजुर्ग के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे के एक तरफ के दोनों टायर तेज आवाज के साथ फट गए।

टायर फटने की तेज आवाज से बस के अंदर बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई यात्री सीटों से उठकर खड़े हो गए और बस में चीख-पुकार की स्थिति बन गई।

हालांकि चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत नियंत्रित किया और धीरे-धीरे सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया।

चालक की इस सतर्कता सामने आई 

चालक की इस सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक यात्रियों traveler में दहशत का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

इस घटना ने अनुबंधित बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों और traveler ने परिवहन विभाग से बसों की नियमित तकनीकी जांच और फिटनेस की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …