उज्जैन गुरुकुल में मासूम पर बर्बरता! NCPCR सख्त,7 दिन में रिपोर्ट तलब
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पाण्डेय की शिकायत पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बड़ा संज्ञान लेकर उज्जैन के जिलाधिकारी को नोटिस जारी हो गया। 7 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब करना है।
बर्बर मारपीट का मामला सामने
मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान का है, जहां एक शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्थान के शिक्षक दत्तदास शेवड़े पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र की डंडे से निर्ममता पूर्वक पिटाई की।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
डीएम को नोटिस जारी
शिकायत मिलने के बाद NCPCR के सदस्य सचिव डॉ. संजीव शर्मा ने 23 मार्च 2026 को उज्जैन के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं।
आयोग ने पूरे प्रकरण की तत्काल जांच कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, विस्तृत जांच रिपोर्ट (Action Taken Report) सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 दिनों के भीतर आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी
प्राथमिक दृष्टया यह मामला शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की धारा 17 तथा किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) 2015 की धारा 75 का उल्लंघन माना जा रहा है, जो बच्चों के साथ शारीरिक दंड और क्रूरता को सख्ती से प्रतिबंधित करता है।
अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
PM News 18 Hindi News Website
