निर्मला फ्यूल पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़, मैनेजर ने किया आश्वस्त
महराजगंज। रजवल शिकारपुर रोड स्थित निर्मला फ्यूल भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पंप मैनेजर के सूझबूझ से भीड़ नियंत्रण
जानकारी के अनुसार, ईंधन की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पंप पर पहुंच गए, जिससे लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद मैनेजर सोनू रौनियर व पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी को आसानी से ईंधन मिलेगा।
अफवाहों पर ध्यान ना दें शांति बनाएं
मैनेजर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखते हुए बारी-बारी से फ्यूल लें।
पंप कर्मचारियों ने भी व्यवस्थित तरीके से वाहनों को लाइन में लगवाकर आपूर्ति जारी रखी, जिससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज
PM News 18 Hindi News Website
