Saturday , 29 August 2026

बेघर गरीब की गुहार—नहर किनारे जिंदगी, अब प्रशासन से जमीन की आस

बेघर गरीब की गुहार—नहर किनारे जिंदगी, अब प्रशासन से जमीन की आस

महराजगंज । जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित बरवा खुर्द गांव के निवासी गुड्डू लाल ने जिलाधिकारी को मार्मिक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी बेबसी बयां की है। पत्र में बताया गया है कि उनके पास न तो रहने के लिए घर है और न ही कोई जमीन।

मजबूरी में वह शिकारपुर नहर के किनारे जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन नहर विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद अब वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं।

प्रशासन से गरीब की गुहार

गरीब पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ग्राम सभा बरवा खुर्द के गाटा संख्या 952 में उपलब्ध जमीन में उन्हें आवंटन दिलाया जाए, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके।

क्या प्रशासन इस गरीब परिवार की पुकार सुनेगा या यूं ही दर-दर भटकने को मजबूर रहेगा। जबकि भारतीय जनतापार्टी की सरकार में प्रधानमंत्री आवास या फिर सीएम आवास से भरपूर हो चुका है बावजूद इसकेआखिर इन गरीबों को आवास क्यों नहीं मिला यह विचार करने वाली बात है।

डीएम पर टिकी है गरीब की निगाहें 

मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन तमाम बेघर गरीबों का है जो आज भी छत के लिए तरस रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। या फिर इस बात को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है। वैसेेेेेे इस गरीब कि आस नवागत जिलाधिकारी पर टिकी हुई है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …