ट्रक ड्राइवर की हालत बिगड़ी,गाड़ी के नीचे अचेत मिलने से मचा हड़कंप
अचेत अवस्था में मिला ट्रक चालक
महराजगंज। जिले के शिकारपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी के आगे नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
सूत्रों के मुताबिक आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
हालत गंभीर बताई जा रही है
पुलिस ने तत्काल ड्राइवर के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी और बिना देर किए एक निजी वाहन की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चालक का इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल ड्राइवर द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
PM News 18 Hindi News Website
