Sunday , 18 October 2026

23 साल का भरोसा: स्पष्ट आवाज ने मनाया स्थापना दिवस, पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान

23 साल का भरोसा: स्पष्ट आवाज ने मनाया स्थापना दिवस, पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान

स्पष्ट आवाज का 23वां स्थापना दिवस: पत्रकारों का सम्मान, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर मंथन

महराजगंज। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र स्पष्ट आवाज के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के एक निजी होटल में भव्य सम्मान समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संपादक आनंद सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, लखनऊ डेस्क प्रभारी पवन श्रीवास्तव एवं गोरखपुर संस्करण प्रभारी शकील अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

पत्रकार समाज के आईना होते हैं-आनंद

अपने संबोधन में प्रधान संपादक आनंद सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की आंख, कान और आवाज होते हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो जनता तक सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचार नहीं लिखते, बल्कि समाज की दिशा और दशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है।

लखनऊ डेस्क प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं गोरखपुर संस्करण प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि पत्रकारों की कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। एक निष्पक्ष समाचार भ्रष्टाचार को उजागर कर सकता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर स्पष्ट आवाज परिवार के पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

स्थापना दिवस समारोह में महराजगंज ब्यूरो प्रमुख अनिल वर्मा ने प्रधान संपादक आनंद सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र प्रजापति ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का कब्जा जाम में जूझ रहे राहगीर

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का ‘कब्जा’, आधे घंटे तक जाम में जूझ रहे राहगीर   …