जेईई मेन में महाराजगंज का बेटा चमका: सूर्यकांत त्रिपाठी ने
महाराजगंज के लाल ने 84.41 एनटीए स्कोर से रचा इतिहास, AIR 37,305 हासिल
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान; इंजीनियर बनकर देश सेवा का है सपना
मेहनत का मिला इनाम, महाराजगंज के होनहार ने राष्ट्रीय परीक्षा में लहराया सफलता का परचम परिजनों में खुशी का माहौल।
महाराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र स्थित दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के कक्षा 12 के मेधावी एवं आवासीय छात्र
सम्मान समारोह
नौतनवा क्षेत्र के परसा सोमाली गांव निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित जेईई मेन परीक्षा में 84.41 एनटीए स्कोर प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।
सूर्यकांत त्रिपाठी के इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
सूर्यकांत त्रिपाठी ने गणित में 90 एनटीए स्कोर, भौतिक विज्ञान में 91.27 एनटीए स्कोर तथा रसायन विज्ञान में 39 एनटीए स्कोर प्राप्त करते हुए कुल 84.41 एनटीए स्कोर अर्जित किया।
त्रिपाठी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बीई/बीटेक प्रवेश के लिए जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 37,305 तथा कॉमन रैंक 2,42,693 प्राप्त हुई है।
अपनी सफलता पर सूर्यकांत ने कहा कि उनका सपना एक कुशल इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम को दिया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह
सूर्यकांत की सफलता पर पिता कुंजबिहारी त्रिपाठी एवं माता विभा शुक्ला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। वहीं क्षेत्र के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सूर्यकांत के इस सफलता पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर मो. महफूज सहित
शिक्षक मनमीत पटेल, सरवन विश्वकर्मा, महेंद्र उपाध्याय, गंगेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, राहुल जायसवाल, उषा सिंह , कैमलिया सरकार, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल एवं सीमा पांडे ने फूल-माला पहनाकर मेधावी छात्र का सम्मान किया।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सूर्यकांत की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय परिवार ने कहा कि सूर्यकांत त्रिपाठी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की सीख देगी।
PM News 18 Hindi News Website
